पँचायत गौधा का धड़ा नसियां मैं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन

पंचायत गोधा का धड़ा नसिया मैं नवसंवतसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धड़े के 120 सदस्यों के परिवार जनों द्वारा सामूहिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर प्रातः मंदिरजी मैं अभिषेक व शांतिधारा की गई ।
पँचायत के मंत्री मनोज शाह ने बताया कि इस अवसर पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण मिश्रीलाल गदिया परिवार द्वारा इसके बाद नित्य नियम पूजन , 64 रिद्धि विधान,विश्व में शांति हेतु शांति पाठ का आयोजन संगीतमय वाद्य ध्वनि के साथ दिगम्बर जैन संगीत मंडल द्वारा प्रोफेसर सुशील पाटनी व संजय पहाड़िया के मध्रुर भक्ति गीत के साथ आयोजित की गई । विधान कार्यक्रम के दौरान दसलक्षण पर्व के दौरान किये गए तप व उपवास करने वाले श्रावक श्राविकाओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया । विधान पूजन आदि कार्यक्रम मनोज शाह व सुनील पांड्या के सयोजन में आगोजित हुआ । सयुंक्त मंत्री सुनील पांड्या ने बताया कि इस पंचायती धड़े की स्थापना 107 वर्ष पहले हुई थी ,और इसके वर्तमान मे 120 सदस्यों के परिवारों जुड़े है।

सायंकाल आयोजित सामुहिक वार्षिक स्नेह मिलन व वात्सल्य भोज के दौरान पंचायत के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु वाले वृद्धजन का सम्मान प्रवीण चंद प्रमोद ,रौनक सोगानी परिवार द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। भवन व्यवस्थापक ललित पांड्या ने बताया कि
सायंकाल 108 दीपो से सामुहिक आरती आयोजित हुई ।
वात्सल्य भोज कार्यक्रम में सयोंजक निर्मल गंगवाल थे। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश पाटनी, मंत्री मनोज शाह, सयुंक्त मंत्री सुनील पांड्या ,कोषाध्यक्ष नरेंद्र गौधा, अशोक गदिया,मिश्रीलाल गदिया,इंदरचंद गौधा,निर्मल पाटनी, अमित वैद,मुकेश पांड्या, प्रवीण शाह, मटरू मल शाह, रौनक सोगानी, सुबोध चंद पाटनी, प्रकाश पांड्या, अशोक पांड्या ,अजय जैन ,पवन गदिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

विजय पांड्या
प्रवक्ता
9783933641

error: Content is protected !!