उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा योजना शिविर हुवा आयोजित

केकड़ी 23 मार्च (पवन राठी)
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आज 23 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी पारस जैन ने बताया कि उक्त शिविर में कक्षा 11 व 12 के 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया ।मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि
प्रधानाचार्य दशरथ सिंह शक्तावत, उप प्राचार्य कालूराम सामरिया ने मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया ।
उप प्राचार्य रामनिवास कोली, बिहारीदान चारण व पुरुषोत्तम सोनी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी ।व्याख्याता विनोद कुमार जैन ने पर्यावरण से संबंधित वार्ता प्रस्तुत की ।
श्रम दान के अंतर्गत स्वयंसेवक छात्र छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई की । अंत मे सभी छात्र छात्राओं को अल्पाहार करवाया गया ।

error: Content is protected !!