मोदी सरकार दमन पर उतरी ,आज का दिन इतिहास मै काले अक्षरों में लिखा जाएगा

अजमेर । भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी यह तय कर चुके हैं कि जो भी उनके मित्र गौतम अडानी के विरुद्ध कुछ बोलेगा उसे नेश्तेनामुद कर दिया जाएगा ।
कल ही सूरत सेशन कोर्ट से जिस भी स्थिति में आए फैसले पर 30 दिन का अपील करने का समय दिया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने अपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर आज ही काग्रेस के सबसे बड़े नेता एवं मोदी जी व महंगाई आदि विषय पर बोलने वाले प्रखर वक्ता की आवाज बंद करने के लिए राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी ।
यह फैसला तो रॉकेट से भी ज्यादा तीव्र गति से भय के चलते लिया गया फैसला है ।
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रताप सिंह यादव ने अपने वक्तव्य में सरकार के इस फैसले की घोर निंदा की है और कहा है कि कांग्रेस हर परिस्थिति में सरकार का विरोध जारी रखेगी और गौतम अडानी के मामले मैं सरकार पर यह दबाव जारी रहेगा कि wh ye बताओ की गौतम अडानी और नरेंद्र मोदी का रिश्ता क्या है ,यह उन्हें बताना ही पड़ेगा और जेपीसी का गठन करना ही पड़ेगा देश के लोकतंत्र के लिए प्रसन्नता की बात है इस मुद्दे पर देश की समस्त विपक्षी पार्टी एक मंच पर आ गई है । भाजपा का यह फैसला इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा और 2024 के चुनाव मैं उन्होंने अभी से खुद के सर मै आखिरी कील ठोक ली है ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश की जेल भर दी जाएंगी व देश की सारी जेलें कम पड़ जाएगी ।

प्रताप सिंह यादव
मो.9929533341

error: Content is protected !!