सेवा योजना के तहत कार्य से यश समृद्धि एवम आत्म संतुष्टि मिलती है

केकडी 26 मार्च(पवन राठी)
रविवार दिनांक 26-03-2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में किया गया।
प्रधानाचार्य दशरथ सिंह शक्तावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।उपप्राचार्य कालूराम सामरिया, विनोद कुमार जैन ने मां सरस्वति के दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया ।
नवल किशोर जांगिड़ ने दिव्यांग की सेवा पर विस्तृत वार्ता कर बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना मे से राष्ट्र की सेवा करने पर यश, समृद्धि आत्मसंतुष्टि मिलती है ।
छात्र छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई कर श्रमदान किया ।
सभी स्वयंसेवको को अल्पाहार करवाया गया ।
शिविर प्रभारी अधिकारी पारस जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

error: Content is protected !!