भारत विकास परिषद अरावली के चुनाव आज प्रांतीय पदाधिकारी हरीश जी बेरी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए जहां आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष का दायित्व रौनक सोगानी, सचिव का दायित्व रितेश गर्ग और कोषाध्यक्ष का दायित्व मोहित बंसल को दिया गया।
शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद के चुनाव प्रतिवर्ष किए जाते हैं और नए पदाधिकारियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2023 से आरंभ होगा।
चुनाव पर्यवेक्षक हरीश बैरी ने नियमानुसार चुनाव संपन्न करवाए। दायित्व धारियों का चयन निर्विरोध तरीके से हुआ।
बैरी ने सभी नए दायित्व धारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर बैठक में आगामी अप्रैल माह जून में परिषद द्वारा किए जाने वाले प्रकल्पों की जिम्मेदारी भी निश्चित की गई जहां जल मंदिर के लिए मनोज सेन संयोजक,सह संयोजक कुंज बिहारी बंसल और मोहित बंसल को बनाया गया ।
साथ ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाखा परिवार द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पक्षी परिंडे लगाए जाएंगे जिसके लिए संयोजक की जिम्मेदारी पीएन मंगल तथा सह संयोजक की जिम्मेदारी राकेश शर्मा और बंटी कचछावा को दी गई।
संदीप गोयल
संरक्षक
9352004484