एसीबी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया

जानकारी ये भी मिल रही है कि एसीबी ने मीणा के कार्यकाल में लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णयों को भी अपनी जांच के दायरे में ले लिया है। एसीबी पिछले दिनों अजमेर में पुलिस दिवस के अवसर पर हुए समारोह के खर्च के बारे में भी तथ्य जुटाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि इस समारोह का सारा भार भूमिगत हो चुके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के जिम्मे था। समारोह का निर्देशन तत्कालीन एसपी राजेश मीणा कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार इस समारोह के लिए 25 लाख से भी अधिक का चंदा किया गया था। दूसरी तरफ  राजेश मीणा के विश्वस्त रहे पुलिस अधिकारियों में भी एसीबी का खौफ सामने आने लगा है।

error: Content is protected !!