अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत नियमित रेलसेवा शुरू

सांसद अजमेर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्वारा दिनांक 12.04.2023 को वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से (अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस) की उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को जयपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। आज इस रेल सेवा के नियमित संचालन की पहली रेल सेवा को अजमेर स्टेशन पर माननीय सांसद अजमेर श्री भागीरथ चौधरी द्वारा महापौर अजमेर नगर निगम श्रीमति ब्रजलता हाड़ा तथा उपमहापौर अजमेर नगर निगम श्री नीरज जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति मे हरी झंडी दिखा कर किया गया| इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ व वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत और स्टेशन प्रबंधक श्री अवधेश कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।
माननीय सांसद अजमेर श्री भागीरथ चौधरी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री जी को अजमेर से वंदे भारत के संचालन किए जाने हेतु आभार प्रकट किया और अजमेर के नागरिकों को अजमेर से इस हाई स्पीड ट्रेन के संचालन पर बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर माननीय सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने ट्रेन का निरीक्षण भी किया और इस शानदार ट्रेन की खूबियों को जाना | मण्डल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ ने उन्हें इस ट्रेन की विशेषताओ की जानकारी दी | वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर श्री करनीराम ने ट्रेन की विभिन्न यात्री सुविधाओं व तकनीकी विशेषताओं से अवगत कराया |
अब नियमित रेल सेवा के रूप मे अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा के अंतर्गत गाडी संख्या 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोड़कर) अजमेर से 06.20 बजे रवाना होकर 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20978 दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से 18.40 बजे रवाना होकर 23.55 बजे अजमेर पहुचेगी।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!