समलैगिक विवाहों को मान्यता ना देने बाबत् जिलाधीष को सौपा ज्ञापन

आज दिनांक 18 अपै्रल 2023 – सर्व धर्म मैत्री संघ अजमेर के संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जैन के नेतृत्व में समलैंगिक विवाह को मान्यता ना देने व समलैंगिक विवाह के विरोध में कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजू के नाम माननीय जिलाधीष महोदय को ज्ञापन सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए प्रकाष जैन ने बताया कि भारतीय परम्पराओं व संस्कृति के अनुसार विवाह एक पुरूष-महिला के बीच का पवित्र बंधन है लेकिन समलैंगिक विवाह जीवन में स्थिरता व प्रतिबद्धता प्रदान नहीं कर सकते है तथा समलैंगिक जोड़ो द्वारा अपनाए बच्चे समाजिक व भावनात्मक कठिनाईयों का अनुभव करने की अधिक संभावना रहती है। समलैंगिक विवाह की अनुमति से विवाह की पारंपरिक संस्था कमजोर होगी जो मजबूत परिवारों और समूदायों के निर्वाह के लिए महत्वपूर्ण है। चंूकि समलैंगिक जोड़े स्वाभाविक रूप से प्रजनन नहीं कर सकते है इसलिए उन्हें शादी करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये। समलैंगि विवाह की अनुमति देना विनाषकारी हो सकता है यह धार्मिक मूल्यो व षिक्षाओं के विरूद्ध है। इसकी अनुमति से मान्यताओं को मानने वाले लोग अपनी अंतरात्मा के खिलाफ जाने व अपनी धार्मिक स्वतन्त्रता का उल्लघंन करने के लिए मजबूर होगे।
ज्ञापन में आगे बताया गया कि हमारे देष में समाजिक व्यवस्था धर्म आधारित है जो विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो के निष्पादन के लिए संतानोत्पति को एक दायित्व के रूप में देखती है। सर्वधर्म मैत्री संघ अजमेर के अनुयायी समलैंगिक विवाह का पुरजोर विरोध करते है। इसी के चलते माननीय जिलाधीष महोदय को ज्ञापन के माध्यम से यह निवेदन किया गया कि समलैंगिक विवाह की मान्यता को समाप्त किया जावे जो कि देष के हित में होगा।
ज्ञापन देने वालो में प्रमोद सोनी अध्यक्ष दिगंबर जैन महासंघ, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुदामा पंडित, सुंदर शरण देवाचार्य, दरगाह शरीफ से अफसान चिश्ती, मोहम्मद अली, बोहरा सरदार, सुखी कश्मीर सिंह, फादर कॉस्मोस शेखावत, फादर अजय सिंह, बुद्धिस्ट विक्रम सिंह, पी.सी जैन गंगवाल, नाथूलाल जैन, मुकेश पांडेय, तानसिंह शेखावत सहित अन्य गणमान्य नागरिक बन्धु उपस्थित रहे।

(प्रकाष जैन पाटनी)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!