संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर

पूरे भारतवर्ष में 50,000 से अधिक यूनिट रक्त संकलित किया गया।
रक्तदान से रक्त संबंध -निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

केकड़ी 25 अप्रैल (पवन राठी) रक्तदान सामाजिक कारक न होकर मानवीयता का एक ऐसा दिव्य गुण है जो योगदान की भावना को दर्शाता है। उक्त उदगार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी द्वारा आज ग्राउंड नं0 2 निरंकारी चौक, दिल्ली में आयोजित हुए मानव एकता दिवस के अवसर पर विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये गये।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव एकता दिवस के अवसर पर संपूर्ण भारतवर्ष में भी 50,000 से अधिक युनिट रक्त संग्रहित किया गया।

केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी के अनुसार सतगुरु माता जी ने मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए फरमाया कि रक्तदान निष्काम सेवा का एक ऐसा सुंदर भाव होता है जिसमें केवल सर्वत्र के भले की कामना की मन में होती है फिर हृदय में यह भावना उत्पन्न नहीं होती कि केवल हमारे सगे संबंधी या हमारा परिवार ही महत्वपूर्ण है अपितु समस्त संसार ही हमारा परिवार बन जाता है।
जैसा कि सर्वविदित ही है कि निरंकारी जगत में मानव एकता दिवस का दिन युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की प्रेरणादायी सिखलाईयों को समर्पित है। इसके साथ ही सेवा के पुंज पूर्ण समर्पित गुरु भक्त चाचा प्रताप सिंह एवं अन्य महान बलिदानी संतों को भी इस दिन स्मरण किया जाता है। मानव एकता दिवस के अवसर पर समूचे देश के विभिन्न स्थानों पर सत्संग कार्यक्रमों के साथ विशाल रूप में रक्तदान शिविरों की श्रृंखलाओं का आरम्भ हो जाता है जो वर्ष भर चलता है। रक्तदान के महत्व को बताते हुए सतगुरु माता जी ने फरमाया कि रक्त नाड़ियों में बहे, न कि नालियों में कि रक्त देते हुए हम यह विचार नहीं करते कि हमारा रक्त किसके शरीर में जा रहा है यह तो एक सामाजिक कार्य है जो मानवीय मूल्यों को दर्शाता है जिसका एक जीवन्त उदाहरण निरंकारी राजपिता जी ने स्वयं रक्तदान करके दिया।

इसी श्रृंखला के अंतर्गत यह महाअभियान समूचे भारतवर्ष में स्थापित संत निरंकारी मिशन की लगभग सभी ब्रांचों सहित भारत की राजधानी दिल्ली में भी बड़े स्तर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया जिसमें सभी भक्तो ने इस सत्संग समारोह का भरपूर आनंद लिया और सभी रक्तदाताओं ने स्वच्छापूर्वक सम्मिलित होकर पूरे जोश एवं उत्साह से रक्तदान किया। रक्त संग्रहित करने वाले अस्पतालों के डॉक्टरों एवं आंगतुको में निशन की निःस्वार्थ भाव से की जा रही सभी सेवाओं हेतु भूरी भूरी प्रशसा की।
केकड़ी ब्रांच मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर श्रृंखला में कोटा में भी मानव एकता सत्संग के साथ साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संत मनोहर लाल निरंकारी का,संत जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का माला पहना कर स्वागत-सत्कार किया फिर ओम बिड़ला ने रक्तदान शिविर का अवलोकन किया एवं मिशन की गतिविधियों की सराहना कर रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया यहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का जोनल इंचार्ज बृजराज सिंह ने भी गुलदस्ता देकर माला पहना कर स्वागत किया।

error: Content is protected !!