केकड़ी 28 अप्रैल (पवन राठी) महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय केकड़ी ने पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना केकड़ी सदर को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
ग्राम कोहडा निवासी महिला ने न्यायालय में एडवोकेट आसिफ हुसैन के जरिए परिवाद पेश कर बताया कि 18 अप्रैल 2023 को वह और उसकी पुत्रवधू करीबन 4:00 बजे अपने पति के कब्जे आधिपत्य की आराजी खसरा नंबर 338 में बबूल काटकर सफाई कर रही थी तभी जगदीश माली राजेंद्र माली अखिलेश माली श्योजी रेगर नोरत रेगर निवासी कोहड़ा जेसीबी मशीन लेकर आए। अवैध रूप से जेसीबी मशीन से उसके खेत पर डाली गई मिट्टी की मेड़बंदी को क्षतिग्रस्त कर दिया ।उसने व उसके पुत्रवधु ने मुल्जिमानों को ओलंबा दिया तो उन्होंने मिलकर उसको उसकी पुत्रवधू के साथ लात घुंषो से मारपीट करने लगे तथा मुल्जिम नोरत व राजेन्द्र ने मिलकर उसकी पुत्रवधु की लज्जा भंग करने के आशय से उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की।वह बीच बचाव करने गई तो मुल्जिम जगदीश व श्योजी ने परिवादिया की चोटी पकड़कर घसीटने लगे तथा जेसीबी मशीन के नीचे दबाकर मारने की कोशिश की।
मुकदमे की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने परिवादिया के वकील मोहम्मद आसिफ हुसैन के तर्कों से सहमत होते हुए महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस थाना सदर केकड़ी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।