वल्र्ड वेटरनरी दिवस के उपलक्ष में रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया

अजमेर 29 अपे्रल। अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को वल्र्ड वेटरनरी दिवस मनाया गया। यह दिन पशु चिकित्सा व्यवसाय को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस साल इसकी थीम विषय पशु चिकित्सा क्षेत्र में विविधता, समानता और समावेश को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त पशुधन उत्पादन और प्रबंधन के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण और जैव विविधता की सुरक्षा, जैव आतंकवाद के खतरे को रोककर देश की सुरक्षा, पशु और मानव स्वास्थ्य और कल्याण, खाद्य सुरक्षा, खाद्य गुणवत्ता, इकोसिस्टम, दवाओं और फार्मास्यूटिकल्स विकास, जैवचिकित्सा-अनुसंधान, ग्रामीण विकास शिक्षकों प्रशिक्षकों और नीति निर्माताओं के रूप में आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिकाओं को पहचानने और उसका समारोह मनाने के लिए प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है।

बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय के उप निदेशक डॉ. मनोज माथुर ने बताया इस अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा शनिवार 29 अप्रैल को राजकीय पशु चिकित्सालय रामगंज गड़ी मालियां में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 30 कुत्ते एवं बिल्लियों का टीकाकरण व चिकित्सा कार्य कर पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर पशु-पालकों के ज्ञानवर्धन और जन-जागृति के लिए गोष्ठी का आयोजन कर रेबीज जूनोटिक डिजीज के बारे में व पशु चिकित्सकों का रोग नियंत्रण में अहम योगदान पर जानकारी पशुपालकों को बेहतर पशु प्रबंधन के लिए प्रेरित किया।

कैंप में डॉ. नीतू अरोड़ा सर्जिकल मोबाइल यूनिट, डॉ. कविता चौहान प्रभारी पहाड़गंज , डॉ. गुंजन वालिया प्रभारी रामगंज द्वारा पशुपालक गोष्ठी में रेबीज जूनोटिक डिजीज के बारे में व पशु चिकित्सकों का रोग नियंत्रण में अहम योगदान पर जानकारी देकर शिविर को सफल बनाया । पशुधन सहायक श्री महबूब अली, श्री सुरेन्द्र चौधरी एवं परमजीत कौर का चिकित्सा शिविर एवं गोष्ठी में विशिष योगदान रहा। श्री ओ.एन.शर्मा, श्री अमर सिंह एवं श्री मनीष ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!