अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अजमेर महानगर एसएफएस संयोजक दायित्व के लिए सर्वसम्मति से दिलीप चौहान को चुना गया।
महानगर मंत्री उदय सिंह शेखावत ने बताया कि दिलीप चौहान विद्यार्थी परिषद के 3 वर्षो से सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह वर्तमान में लॉ कॉलेज इकाई के एसएफएस सह संयोजक थे और पूर्व में इकाई कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं। उन्हे दुपट्टा पहनाकर दायित्व की घोषणा की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशुराम डूकिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चौधरी, महानगर सह मंत्री राजेंद्र बंटी गुर्जर, महानगर कार्यालय मंत्री रामदेव प्रजापत, एसएफडी सह संयोजक मंजू रावत, इकाई उपाध्यक्ष विशेष शर्मा, राहुल जोधा, आरती जोड़, विक्रम, रानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।