केकड़ी 30 अप्रैल (पवन राठी)। लायंस क्लब केकड़ी डीडी नेत्र फाऊंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मंगलम फर्नीचर जांगिड़ परिवार केकड़ी के सौजन्य से 23 अप्रैल को किए ऑपरेशन मरीजों को रविवार को लायंस भवन जयपुर रोड केकड़ी में 68 मरीजों का फॉलोअप शिविर आयोजित हुआ । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याती, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी, निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश गुप्ता, सचिव पुरुषोत्तम गर्ग, डॉक्टर पूजा चौधरी ने गणेश जी की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर किया । लायंस क्लब केकड़ी के उपाध्यक्ष लायन राकेश जैन ने बताया कि 68 मरीजों की जांच कर दवा प्रदान की गई व इनके चश्मे के नंबर 14 मई को निकाले जावेंगे । शिविर में कंपाउंडर लोकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, लायन विनय पांड्या ,आकाश वैष्णव ने सराहनीय सहयोग दिया ।