कंप्यूटर कर्मचारी संघ ने cm के नाम का ज्ञापन रघु शर्मा को सौंपा

केकडी 30 अप्रेल(पवन राठी)
राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के प्रवक्ता दलवीर खटीक ने बताया कि आज आईटी यूनियन के समस्त सहायक प्रोग्रामर/सूचना सहायकों द्वारा पूर्व मंत्री एवं केकडी विधायक , को ज्ञापन दिया गया जिसमें सहायक प्रौग्रामर की ग्रैड-पे 4200 एवं सूचना सहायक सहायक की ग्रैड-पे 3600 करने तथा प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर, सूचना सहायक के पदों का अनुपात 1ः2ः3 करने, सूचना सहायक का पद नाम कनिष्ठ प्रौग्रामर करने तथा एसीपी व प्रौग्रामर के पदों में विभागीय आरक्षण दिया जावें। हाडZ ड्यूटी अलाउंस, सीसीएल/डेआॅफ आदि 11 सुत्रीय मांगों के सम्बन्ध में ज्ञापन प्रेष्िात किया। समस्त आईटी कार्मिक दिनांक 24.04.2023 से राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प का बहिष्कार कर सामुहिक अवकाश पर चल रहे हैैं। मांगे नही माने जाने पर दिनांक 03 मई 2023 से समस्त आईटी कार्मिक जयपुर कूच कर महापडाव में शामिल होगें। इस दौरान सहायक प्रौेग्रामर कमलेन्द्र सिंह राठौड़, रमेश माली, राहुल पारीक, जितेन्द्र जैन तथा सूचना सहायक कुलदीप सिंह, शंकर लाल मीणा, रोहिताश मीणा,ओमप्रकाश गुजZर, नन्दलाल मीणा, आशीष मीणा, असलम, लेखराज माली, सविता बाहेती आदि उपस्िथत रहें।

error: Content is protected !!