अजमेर मे महावीर इंटरनेशनल के तीन केंद्र अजयमेरु पद्मावती व स्पर्श द्वारा आज 2 मई ,मंगलवार को गर्मीयो मैं पक्षियों के पानी हेतु परिंडों का वितरण आना सागर लिंक रोड चौपाटी पर किया गया ।
अजयमेरु के संरक्षक कमल गंगवाल ने बताया कि इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के तीन केंद्र अजयमेरु पद्मावती व स्पर्श के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे । इस हेतु काफी संख्या मे लोगो ने परिंडे ले कर संकल्प लिया की इस गर्मी मैं पक्षियों को इन परिंडों के माध्यम से जल की व्यवस्था करेंगे । आज दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों ने रुक रुक कर परिंडे लिए और सभी ने इस धार्मिक व सामाजिक कार्य की प्रसंशा व अनुमोदना की ।
इस अवसर पर चैयरपर्सन पद्मावती की मीना शर्मा व स्पर्श की उषा जैन ने बताया कि पूरी गर्मियों मैं अलग अलग स्थानों पर समय समय पर परिंडे वितरित किये जायेंगे ।
आज इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन ने इस अवसर पर कहा कि जीव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है । उन्होंने कहा कि महावीर इंटरनॅशनल द्वारा अहिंसा व जीव सेवा का सबसे बड़ा कार्य किया जा रहा है आगे भी यह संस्था कार्य करती रहे इसी हेतु सभी को बधाई दी
अजयमेरु केन्द्र के संरक्षक अशोक छाजेड़ व पद्मावती चैयरपर्सन मीना शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों मैं जयपुर के एक अस्पताल की विशेषज्ञ टीम अजमेर आएगी इनके माध्यम से एक विशाल मेडिकल जांच व चिकित्सा कैम्प का आयोजन होने जा रहा है इस हेतु डॉक्टर की टीम से सम्पर्क कर इसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है।
निक्की जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि संस्था द्वारा आगे भी सामाजिक सरोकार के तहत कई सेवा कार्य आयोजित किये जायेंगे
आज इस मौके पर मुख्य अतिथि उप महापौर नीरज जैन लायंस क्लब पृथ्वीराज के राजेन्द्र गांधी व आभा गांधी ,संरक्षक अशोक छाजेड़ कमल गंगवाल ,चेयर पर्सन मीना शर्मा -उषा जैन , उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग,सेक्रेटरी विजय पांड्या- निकिता पंचोली-निकिता जैन , निक्की जैन,लता माथुर ,मोना जैन समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे
संरक्षक कमल गंगवाल व सचिव विजय पांड्या
महावीर इंटरनेशनल
अजयमेरु केंद्र