अजमेर 6 मई 2023 राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था चाचियावास अजमेर द्वारा संचालित अद्वैत शीघ्र हस्तक्षेपण केंद्र पर अध्यनरत विशेष बच्चों के अभिभावक के साथ सेमिनार आयोजित हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि डॉक्टर के के शर्मा ( साइकेट्रिक केंद्रीय कारागृह अजमेर) संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक, संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर कौशिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां और स्व. श्री सागरमल कौशिक का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया शुभारम्भ किया गया। डॉक्टर के के शर्मा द्वारा बताया गया छात्र के विकास में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे बताया साथ ही वे अपने बच्चे के व्यवहार में सुधार कैसे कर सकते हैं। अभिभावक द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए गए। संस्था के निदेशक राकेश कुमार कौशिक द्वारा बताया गया बच्चों में जितना जल्दी देरी से डेवलपमेंट को पहचान कर उनके साथ कार्य प्रारंभ किया जाएगा उतना ही जल्दी इन बच्चों में विकास संभव होगा। अभिभावक कों देरी से डेवलपमेंट को पहचान कर कार्य प्रारंभ करना चाहिए । बच्चों की व्यवहारगत समस्या को समझना चाहिए । केंद्र प्रभारी प्रेरणा शर्मा उन्हें बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को सत्र 2022 23 केंद्र में आयोजित गतिविधियो और सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी दी । संस्था के सचिव क्षमा आर कौशिक द्वारा केंद्र के एक बच्चे का उदाहरण देते हुए जानकारी दी गई कि ये बच्चा 10 साल से कहीं भी स्कूल एवं ट्यूशन नहीं गया है अद्वैत सेंटर से जुड़ा है। अभिभावक नियमित लेकर आ रहे हैं अब वह बैठने लगने लगा है खाना भी स्वयं खाता है और अपना काम करने की कोशिश भी कर रहा है इस तरह बच्चे में विकास देख पा रहे हैं। पेरेंट्स सेमिनार में 22 अभिभावक एवं साइकोलॉजिस्ट मधुर मनावत, फिजियोथेरेपिस्ट, डॉक्टर प्रियल मित्तल, डॉक्टर सिमरन झामनानीं, स्पीच थैरेपिस्ट नितेश पण्डे ,शानू कांवरिया विशेष शिक्षक सुरेंद्र गुरु, निकिता शर्मा, उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन खैरुन्निसा शेख़ ने किया