केकड़ी 6 मई (पवन राठी) राजस्थान प्रांतीय रेगर महासभा द्वारा केकड़ी बार के सदस्य एडवोकेट दुर्गा लाल वर्मा (डी एल वर्मा)को संगठन के युवा प्रकोष्ठ का केकड़ी जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर शनिवार को बार सभा भवन में एडवोकेट वर्मा का बार सदस्यो एवम समाज के लोगो ने अभिनंदन किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया एवम नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गालाल वर्मा ( डी एल वर्मा) का माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर अभिनंदन किया।
समारोह में एडवोकेट एवम पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क के चीफ एडिटर पवन राठी का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डीएल वर्मा ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का वे भरसक प्रयास करेंगे। एवं समाज में शिक्षा का अलख जगा कर जागृति का प्रयास करेंगे। क्योंकि शिक्षा के दम पर व्यक्ति अपना व समाज के विकास में महती भूमिका निभाने में सक्षम होता है। ओर कहा कि सामाजिक सुधार के कार्यक्रमों में वे सबके साथ मिलकर सामूहिक प्रयास करने में वे कभी पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने डीएल वर्मा को माला व साफा पहनाकर शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान अपर लोक अभियोजक एडवोकेट परवेज नकवी,राजस्थान प्रांतीय रेगर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया,विकलांग संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद कांसोटिया,एड. शैलेंद्र सिंह राठौड़,एड.नवल किशोर पारीक,हनुमान प्रसाद शर्मा,एड.केदार चौधरी,सीताराम कुमावत, पवन राठी मुकेश धवलपुरिया, रोड्डूमल सोलंकी,एडवोकेट मुकेश गढवाल,पार्षद जितेंद्र बोयत, इमदाद अली,अब्दुल रहीम गोरी, एडवोकेट रमेश मीणा पूर्व पार्षद महेंद्र गढ़वाल, धर्मी चंद गढ़वाल,गणपत लाल वर्मा,किसान संघ मेहरूकलां के अध्यक्ष महावीर रेगर,पंकज डीडवानिया अशोक वर्मा आदि सहित कई लोग मौजूद थे।