प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल व अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल के नेतृत्व में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित पंडित नेहरू की स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद कर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता व भारत रत्न से सम्मानित पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्व. नेहरू वे सदैव बच्चों के भविष्य के लिए सोचते थे और बच्चों में वे चाचा नेहरू के नाम से विश्व विख्यात थे और सर्वश्रेष्ठ संस्थानों के निर्माता, सामाजिक न्याय एवं समानता के पुरोधा पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। राष्ट्र उनके अभूतपूर्व योगदानों के लिए सदा ऋणी रहेगा।
इस मौके पर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, शैलेश गुप्ता,सोना धनवानी, शमशुद्दीन, राजकुमार गर्ग, दिलीप सामनानी, मनीष सेन, प्रहलाद माथुर, शरद कपूर, देवर्ष गंगवाल, आशीष गुर्जर,विजय पांड्या आदि उपास्थित थे।
प्रदेश संयोजक
कमल गंगवाल
9829007484 (मो.)