प. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धाञ्जली अर्पित

अजमेर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धाञ्जली अर्पित कर शिशु एवं बाल रोग विभाग में फल वितरित किये

अजमेर 27 मई ( ) स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री भारत रत्न प. जवाहरलाल जी नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व अजमेर उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस कांग्रेस कमेटी की और से पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद तथा शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर व शिव कुमार बंसल के नैतृत्व में जे एल एन सर्किल स्थित नेहरू जी प्रतिमा पर श्रद्धाञ्जली कार्यक्रम रखा गया इसके पश्चात जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल के शिशु एवं बाल रोग वार्ड में बच्चों को फल वितरित किये गये l
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल व नौरत गुजर ने प. जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी का इस देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा वे आजादी की लड़ाई में लगभग 9 वर्ष तक जेल भी गये थे, प्रधानमन्त्री बनने के बाद भी इस देश के चंहुमुखी विकास में उनका जो योगदान रहा वो कभी भुलाया नही जा सकता, हमें उनके बताये मार्गों पर चलकर देश व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना होगाl उपस्थित कांग्रेसजनों ने प. नेहरू अमर रहे तथा जब तक सूरज चाँद रहेगा नेहरू जी का नाम रहेगा आदि नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया l
इस अवसर पर अजमेर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की और से चिल्ड्रन वार्ड में बच्चों व उनके परिजनों को ताजा फल सेंव, आम व केले आदि वितरित किये गये, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दोनों कार्यक्रमों में पूर्व विधायक में डॉ राजकुमार जयपाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, कांग्रेस महासचिव नौरत गुजर व शिव कुमार बन्सल, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पार्षद सर्वेश पारीक, सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष कमल बैरवा, गणेश चौहान, पंकज छोटवानी, निमेश चौहान व चितलेश बंसल, ब्लॉक पदाधिकारी आरिफ खान, हेमसिंह, डॉ एस डी मिश्रा, मालसिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह, ब्रजेंद्र राठौड़, भवानी धाबाई, युनुस शेख, कमल किशोर गर्ग, रोहित तम्बोली, विकास चौहान, राधेश्याम पवार, अशोक दौराया, देवेंद्र नलिया, हितेश जैन, सुमीत मित्तल, हेमराज खारोलिया, पुष्पेंद्र ओझा, रवि दग्दी, राजेश ओझा, विकास खारोल, ललिता माली, निर्मल पारीक, चेतन पवार, सत्या लखन, भूपेंद्र सिंह, सुवालाल बैरवा, अर्जुन जोधावत, अनिल कश्यप, रुपेंद्र तिवारी व रमेश आदि कांग्रेसजन शामिल थे l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस कमेटी
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!