बौद्धमठ के प्रणेता छाबड़ा जी को किया याद

आज दिनांक 10 जून 2023 – स्वर्गीय श्री राहुल सुमन छाबड़ा के 94 जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बौद्धमठ ज्योति विहार बुद्धा हिल्स पर आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा अजमेर को दी गई सौगात बौद्धमठ व उनके गुणों का अनुवाद किया गया। उनके पारिवारिक मित्र रिश्तेदार व उनके भक्तों के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बुद्धा हिल्स के प्रमुख प्रबंधक धृतराष्ट्र बेरवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सरदारजी सुखी, सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन, बाल विपश्यना के प्रमुख रामस्वरूप ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रकाश जैन ने कहा कि राहुल सुमन जी छाबड़ा सर्व धर्ममैत्री संघ के फाउंडर सदस्य थे वह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अंग्रेजी भाषा पर जबरदस्त कमांड समय के पाबंद कट्टर सिद्धांतवादी व्यक्ति थे। उनके आशीर्वाद से ही सर्वधर्म मैत्री संघ आज ऊंचाइयां को छू रहा है। सुखी साहब ने कहा कि वह कई वर्षों से उनके कई कार्यक्रमों में बहुत बड़ी बड़ी हस्तियों के साथ शामिल हुउ। अजमेर में दलाईलामा को लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। रामस्वरूप ने बताया कि किस प्रकार से उन्होंने अजमेर में बोधिधर्म को नई दिशा देखकर पुनर्जीवित किया। आगे राठौर साहब ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कई हृदय को छूने वाले संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर धृतराष्ट्र बेरवाल के द्वारा उनके जीवन पर लिखी गई पुस्तिका का विमोचन किया गया वहीं पर निर्मित उनके चौत्य पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित किया गया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा उनको विद्यांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन बेरवाल ने किया।
भवदीय
(प्रकाष जैन पाटनी)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!