एक सौ इक्कावन रोगियों एवम अन्य व्यक्तियो को शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत रविवार, दिनांक 11 जून 2023 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक अजमेर जिले के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में दूर दराज के गांवों से अपने रोग का उपचार कराने के लिए आने वाले एवम रोगियों एवम रोगियों की देखभाल करने वाले परिजनों के साथ अन्य व्यक्तियो को शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई
अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर ने बताया कि प्रांतीय सभापति फूड फॉर हंगर लायन अतुल पाटनी के संयोजन में क्लब के सेवाकार्यो में सहयोगी श्री पारस चंद कासलीवाल एवम क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के सहयोग से 151 व्यक्तियो को भोजन की सेवा दी गई
*मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!