-18 जुलाई को युवा शक्ति करेगी अजमेर में आक्रोश रैली – देवनानी
– महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को रोजगार देने में गहलोत सरकार पूरी तरह नाकाम – देवनानी
अजमेर 03 जुलाई। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार पर युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह से नाकाम रहने का आरोप लगाया है। 5 जुलाई को जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा की और से बढ़ते महिला अपराध को लेकर सीएम आवास के महाघेराव को लेकर आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में देवनानी ने यह आरोप लगाए।
देवनानी ने कहा की प्रदेश में गहलोत सरकार पिछले साढ़े चार सालो में महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है और लगातार महिला अत्याचार के मामले बढ़ रहे है। यहां तक कि रोजाना 117 महिलाओं के साथ उत्पीड़न ,हत्या,हत्या का प्रयास, छेड़ छाड़ ,अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। नेशनल रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश लगातार तीसरे साल महिला अपराध में नंबर एक पर है, इससे ज्यादा शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती। मंत्रीमंडल के साथी महिलाओ के बारे में अपमानजनक बातें कहते हैं। देवनानी ने आरोप लगाया की कांग्रेस का जुडाव तो हमेशा से ही महिलाओ के प्रति नफ़रत भरा रहा है। अजमेर ब्लैकमेल कांड हो या उससे पहले एनएसयूआई के बड़े अधिवेशन में जिस तरह का व्यवहार महिलाओं के साथ हुआ वो सबके सामने है। कांग्रेस का महिलाओं के प्रति सोचने का नजरिया ही सम्मानजनक नही है।
देवनानी ने कहा की 5 जुलाई को प्रदेश भर से महिला मोर्चा कार्यकर्ता जयपुर में गूंगी बहरी गहलोत सरकार को नींद से उठाने के लिए थालीनाद आंदोलन करेगी और अगर तब भी सरकार नहीं संभलती है तो महिला शक्ति ने अब मुट्ठी भींच ली है और मातृ शक्ति गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।
देवनानी ने कहा की सरकार की विफलताओं की फेहरिस्त इतनी लंबी हो चली है की अब उसे गिनाने के लिए सड़कों पर आने के बजाय कोई दूसरा उपाय नही है। 5 जुलाई को महिला मोर्चा के महाघेराव के बाद 18 जुलाई को अजमेर में युवा आक्रोश रैली निकाली जाएगी जिसमे युवाओं के साथ हुए विश्वासघात पर सरकार को आईना दिखाया जायेगा। रीट और आरपीएससी पेपर लीक के साथ ही रोजगार देने में फिससद्दी सरकार को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं।
प्रेस वार्ता देवनानी के साथ विधायक अनिता भदेल, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गेना महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने भी प्रेस को सम्बोधित किया।