खाचरियावास सिर्फ कांग्रेस में रहकर अपनी खुजली मिटा रहे- देवनानी

– केंद्र की योजनाओं और विकास का नही है की जवाब- देवनानी
– खाचरियावास सिर्फ बयान देकर खुद को गुटबाजी से बचा रहे-देवनानी

वासुदेव देवनानी
अजमेर 08 जुलाई। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने पीएम मोदी की बीकानेर सभा के दौरान दिए भाषण पर कांग्रेस नेता और मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के बयान की खुद को कांग्रेस की गुटबाजी से बचाने की कुंठा में दिया गया बयान बताया। देवनानी ने कहा की कांग्रेस मंहगाई नियंत्रित करनें के नाम पर जिस तरह की नौटंकी कर रही है वो जनता के सामने है। देवनानी ने खाचरियावास पर पलटवार करते हुए कहा की पहले राज्य सरकार को सच्चे मन से सोचना चाहिए कि महंगाई रोकने के लिए क्या उनकी सरकार ने देश में सबसे जायदा वसूले जाने वाले पेट्रोल डीजल पर वैट को कम किया क्या। बिजली में राहत की गारंटी देने वाली गहलोत सरकार को पहले ही महीने में आइना दिखा दिया गया है।
देवनानी ने बयान जारी कर कहा की पीएम मोदी की अगुवाई में देश आत्मनिर्भर होने के साथ ही विकास की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है।बीकानेर में आज ही सभा के जरिए पीएम मोदी ने 24 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया है जो कांग्रेस सरकार के गले नही उतर रहा। देवनानी ने कहा की प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं को पलीता लगाने के अलावा कुछ नही कर रही। जल जीवन मिशन के तहत रोजाना कई घोटाले सामने आ रहे है। पैसा देने के बाद भी राज्य सरकार काम करने में नाकाम साबित हुई है और सिर्फ चुनावी स्टंट दिखाते हुए बयानवीर साबित हो रही है।

error: Content is protected !!