23/7/2023 को संभावना कार्यक्रम के तहत निमाड़ खण्डवा की श्रीमती अनुजा जोशी उपाध्याय ने निमाड़ी धार्मिक व अनुष्ठानिक गणगौर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। जिसे कला प्रेमियों ने करताल ध्वनि से खूब सराहा। अनुजा उपाध्याय ने अपने दल के 15कलाकारों के साथ ढोलक पेंटी व ढोल की धून पर निमाड़ी श्रंगार,पाती व झालरिया गणगौर नृत्यों की संयोजित प्रस्तुतियां दी। प्रसिद्ध पत्रिका कला समय प्रधान संपादक श्री भंवरलाल श्रीवास ने निमाड़ के आस्था के धार्मिक अनुष्ठानिक पर्व की प्रस्तुति देख कर मुक्त कंठ से सराहना की।
मध्यप्रदेश आदिवासी व जनजाति संग्रहालय के निर्देशक श्री धर्मेन्द्र पारे ने स्वंय कलाकारों का मंच पर सम्मान कर मान बढ़ाया। कार्यक्रम सराहनीय व यादगार रहा।
नृत्य व सम्मान का चित्र।
हेमंत उपाध्याय ने उक्त जानकारी से अवगत कराया।
7999749125/9425086246