लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा शास्त्री नगर स्थित दृष्टिहीन बालिकाओं का आवासीय विद्यालय लाडली घर की 25 दिव्यांग बालिकाओं को क्लब के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन आर पी अग्रवाल एवम उपाध्यक्ष लायन सुषमा अग्रवाल के सहयोग से मिष्ठान युक्त भोजन कराया गया
इस अवसर पर लायन आर पी अग्रवाल ने कहा कि यहां की दृष्टि हीन बालिकाओं को सेवा देकर आत्म संतुष्टि का अहसास हुआ है
अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड़ ने सेवा सहयोगी अग्रवाल दंपती के द्वारा दी गई सेवा के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि इस अवसर पर क्लब सचिव लायन कमल बाफना ने सेवा वितरण में सहयोग प्रदान किया
*मनीष पाटनी,अजमेर*