जयपुर: शुक्रवार शाम जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर C20 प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। माता अमृतानंदमयी प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक गुरु और भारत के जी20 प्रेसीडेंसी के लिए सिविल 20 एंगेजमेंट ग्रुप (सी20) की अध्यक्ष का स्वागत चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर विष्णु मोहन झा द्वारा गुलदस्ता भेट कर के किया गया। माता अमृतानंदमयी को शुक्रवार को सरकार द्वारा स्टेट गेस्ट घोषित किया तथा z -category सिक्योरिटी प्रदान की गयी।
29 जुलाई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सिविल 20 (सी20) शिखर सम्मेलन में भाग लेने आ रहे 500 से अधिक प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन शनिवार को होगा।
इन प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. सभी प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए आगमन अनुभाग के अंदर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। एयरपोर्ट के अंदर और बहार C20 सम्मेलन को लेके भव्य ब्रांडिंग भी की गयी हैं।
सभी प्रतिनिधियों का स्वागत पुष्पवर्षा तथा गुलदस्ता दे के किया जा रहा है। जयपुर हवाई अड्डा केंद्रीय मंत्रालयों और स्थानीय सरकारी विभागों के साथ भी मिलकर काम कर रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर पार्किंग में तथा पोर्च एरिया में विशेष इंतज़ाम किये गए हैं।
