आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

– प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
– बजरंगगढ़ चौराहे पर समापन में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का हुआ सम्मान

अजमेर 13 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव और देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को अजमेर में भाजपा की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित हुई। तिरंगा यात्रा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी ,अनीता भदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। तिरंगा यात्रा 9 नंबर पेट्रोल पंप स्थित टोरंटो पैलेस से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बजरंगगढ़ चौराहे पर पहुंची। यात्रा मार्ग के बीच में कई जगह पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। यात्रा में बड़ी संख्या में दुपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हुए जिसमें सवार युवकों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और देशभक्ति के तराने गाते हुए बजरंगगढ़ पहुंचे। यात्रा के समापन मौके पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की ओर से भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का अभिनंदन किया गया।
भूतपूर्व सैनिको का हुआ सम्मान –
बालसिंह रावत, कृष्ण मुरानी मिश्रा, भवानी सिंह राठौड़, महेन्द्र विश्नोई, भगचंद रावत, नागर सिंह, देवेन्द्र कश्यप, दीप सिंह, शैलेन्द्र कश्यप, नरेन्द्र सिंह, हनुमान जांगिड़, ललित जैन, दिलीप सिंह राजावत, भंवर सिंह राठौड़, शिवराज, रामगोपाल आसायरा, देवी सिंह, जयवीर सिंह, ओमसिंह, राजेन्द्र प्रसाद, विरेन्द्र सिंह राठौड़, बच्छराज सिंह आदि का हुआ सम्मान। सम्मान में भूतपूर्व सेनिकों को शॉल एवं माला पहनाकर किया स्वागत किया गया।
भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम बजरंग गढ़ पर देवनानी के साथ संगठन प्रभारी बीरमदेव सिंह, विधायक अनिता भदेल, महापौर ब्रजलता हाडा, जिलाध्या रमेश सोनी, उप महापौर नीरज जैन, कार्यक्रम के संयोजक जे.के. शर्मा, राजेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, योगेश शर्मा, शंकर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!