आज विद्यासागर तपोवन में आयोजित कार्यक्रम में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव आयोजन की पत्रिका का भव्य विमोचन हुआ विदित है कि 23 अगस्त को यह भव्य महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है इस अवसर पर 23 पालकी जुलूस शोभा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की रथ यात्रा भी निकलेगी
श्री सुनील बिंदिया खटोड़ परिवार को तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की पालकी उठाने का सौभाग्य प्राप्त होगा
आनंद नगर जैन मंदिर से 23 अगस्त को प्रातः काल 7:00 बजे यह शोभायात्रा प्रारंभ होगी और विद्यासागर तपोवन में भव्यता के साथ तीर्थ सम्मेद शिखर पर पूजा अभिषेक शांतिधारा होगी व मोदक अर्पित किए जाएंगे
आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज मुनि श्री सद्भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में होने जा रहे इस भव्य महोत्सव में अजमेर नगर के सभी पुरुष मंडल महिला मंडल भाग ले रहे हैं श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वाधान में होने जा रहे हैं इस अभूतपुर आयोजन की संपूर्ण नगर में चर्चा का विषय है क्योंकि एक साथ 23 भगवान की पालकी एवं रथयात्रा निकाली जाएगी आज पत्रिका के विमोचन में अध्यक्ष सुनील जैन होकरा महावीर अजमेरा मनीष पाटनी सुनील बिंदिया खटोड़ संजय बाकलीवाल जेके जैन महेश गंगवाल आदि उपस्थित थे