सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जाग्रति मंच के तत्वाधान में महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, आर्कषण का केन्द्र रहा सावन झूला हल जिसमें राधा कृष्ण को भक्ति भाव से झुलाया
अजमेर 20 अगस्त 2023 – सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जाग्रति मंच की ओर से आज रविवार को आदर्श नगर सात पीपली स्थित मनुहार गार्डन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव 2023 धूमधाम से मनाया गया।
यह जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष सुनीता चौहान ने बताया कि सावन महोत्सव कार्यक्रम के तहत लहरिया ड्रेस कोड में महिलाओं ने शिरकत कर देर शाम तक चली विभिन्न मनोरंजक स्पर्धाओं में भाग लेकर आनंद उठाया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता में घर से ही मेहंदी रचाकर आने वाली महिलाओं में से निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ का चुनाव किया। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बेहर आर्कषक मेहंदी के डिजाईन बनाये। सावन महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 3 मिनट की समय सीमा में संगीत की धुन पर नाच कर एक से बढकर एक प्रस्तुति दी जिससे कार्यक्रम में डीजे की धुन पर सभी महिलाओं ने डांस कर लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन की थीम सोलह श्रृंगार रखी गई थी जिसमें दुल्हन की तरह सज संवर कर आईं 20 से अधिक महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। स्टेज पर केट वाक कर रहीं दुल्हनों का सभी ने तालियों की गडगडाहट कर उत्साहवर्धन किया। महोत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं में सेल्फी पाइंट पर बेस्ट क्लीक करने की होड मची रही। सावन झूला आकर्षण का केन्द्र रहा। झूले में नन्हे राधा कृष्ण को भक्ति भाव से ओत प्रोत होकर झुलाया गया जिससे कार्यक्रम पूर्ण भक्ति भाव से विभुर हो गया। कार्यक्रम का समापन सभी महिलाओं के सहभोेज के साथ हुआ।
कार्यक्रम की निर्णायक व महोत्सव में ममता चौहान, रामकन्या गहलोत, सुमन भाटी, मंजू अजमेरा, सुशीला चौहान, मधु चौहान, नंदा चौहान, मंजू बलाई, जयश्री शर्मा, सुनीता सैनी, नीतू गहलोत, रेखा गहलोत, राधा शर्मा, आशा सांखला, कविता सैनी, रेनू चौहान, अंजू गहलोत, बबिता टांक, प्रतिभा गहलोत, मधु सैनी, नंदा भाटटी, दिशा प्रकाश किशनानी, दृष्टि राय, नील जैन, डा. रचना, डा अर्चना, डा रितु शिल्पी, डा अल्का शर्मा समेत 150 से अधिक महिलाओं ने शिरकत की।
भवदीय
सुनीता चौहान
मो. 9414202231
