‘‘राजस्व न्यायिक प्रकरण : त्वरित निस्तारण हेतु सुझाव’’

विषयक राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता हेतु रचनाएं आमंित्रत
पांच श्रेणियों में प्राप्त श्रेष्ठ रचनाओं को राजस्व मंडल करेगा सम्मानित

अजमेर 25 अगस्त। राजस्व मंडल अजमेर की ओर से राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं नवाचार की दिशा में ‘‘राजस्व न्यायिक प्रकरण : त्वरित निस्तारण हेतु सुझाव’’ (Revenue Court Cases : Suggestions for Speedy Disposal) विषयक राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित जा रही है। इसमें सरकारी महकमों के अलावा अभिभाषक एवं आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं। निबंध रचनाएं 11 सितम्बर 2023 तक राजस्व मंडल को भिजवानी होगी।
राजस्व मंडल के अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, राजस्व अधिकारी व कर्मचारी, अधिवक्ता एवं आम नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। हिन्दी अथवा अंग्रेजी में भेजे जाने वाले निबंध के लिये अधिकतम शब्द सीमा एक हजार निर्धारित की गई है, जिन्हें 11 सितम्‍बर 2023 से पूर्व मंडल को ई-मेल आईडी [email protected] अथवा निबंधक, राजस्व मंडल अजमेर के पते पर भिजवाया जा सकेगा। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त निबंध मूल्यांकन में शामिल नहीं किए जाएंगे।
राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद ने बताया कि इन पांचों श्रेणियों में प्राप्ते निबंध रचनाओं की समीक्षा राजस्व मंडल स्तर पर गठित समिति द्वारा की जाकर प्रत्येक श्रेणी में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए प्रतिभागी का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को राजस्व मंडल की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
चयन समिति गठित
निबंध प्रतियोगिता के मूल्यांकन विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के प्रतिभागी का चयन करने के लिए राजस्व मंडल के स्तर पर सदस्य आरडी मीणा के संयोजकजकत्व में एक समिति गठित कर दी गई है, जिसमें मंडल सदस्य अविनाश चौधरी सुरेंद्र कुमार पुरोहित, भंवर सिंह सांदू, भवानीसिंह पालावत बतौर सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

error: Content is protected !!