पानी ,सड़क सहित बंद स्ट्रीट लाइट के मुद्दे को लेकर देवनानी ने की कलेक्टर से मुलाकात

अजमेर 29अगस्त। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ भारती दीक्षित से मुलाकात कर विभिन्न जन समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। देवनानी ने लंबे समय से पुष्कर रोड स्थित स्ट्रीट लाइटों के बंद होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं की गई है जिससे क्षेत्र में अंधेरा होने के बाद स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही क्षेत्र में अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। साथी देवनानी ने कहा कि बारिश के बाद लबालब हुए आनासागर झील के पानी की निकासी के लिए चैनल गेट खोले गए थे जिसके जरिए पानी की निकासी के बाद झील का जलस्तर काफी कम हो गया है और किनारो पर मिट्टी जमा हो गई है जिस मिट्टी को बाहर निकालकर आनासागर के कैचमैण्ट एरिया को बढाया जायें।
देवनानी ने कलेक्टर से जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की भी शिकायत की। देवनानी ने कहा की मौजूदा समय में विभाग के अधिकारी शहर में जिस अनुपात के साथ जलापूर्ति कर रहे हैं वह साल 2018 के दी जा रही सप्लाई से बहुत कम है, जबकि बीसलपूर बांध पूरा भरा हुआ है। लिकेज एवं असमान जल वितरण समस्या से जनता त्रस्त है। इसको ठीक करवायें ताकि लोगो को इस समस्या से निजात मिल सकें। पिछले साढे चार साल में आबादी का विस्तार हुआ है और ऐसे में अजमेर को बीसलपुर से मिलने वाले जल की मात्रा को भी बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। साथी देवनानी ने कलेक्टर से कहा कि वे जल वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग को बल्क मीटर लगाने के लिए भी निर्देशित करें। देवनानी ने शहर में सड़क निर्माण के कार्यों में भी लापरवाही भारत ने की शिकायत कलेक्टर से की और लोहागल से लेकर जनाना अस्पताल मार्ग तक के सड़क निर्माण का हवाला देते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार ने इस काम को बीच में ही रोक दिया है जिससे राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर बने एलिवेटेड रोड के नीचे सड़क निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है जिससे टूटी फूटी सड़कों पर वाहन चलाने में राहगीरों को परेशानी के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!