– वार्ड 04 मोती विहार मार्ग में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ राशि 09.00 लागत रूपये से होगा निर्माण
– डिग्गी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 01 कमरा व टीन शेड निर्माण कार्य का शुभारम्भ राशि 10.00 लाख रूपये से होगा निर्माण
– वार्ड 16 में नाथ की बगीची और चांद बावडी बालाजी मन्दिर के पास सड़क निर्माण का शुभारम्भ राशि 12.40 लाख रूपये से होगा निर्माण
– फॉयसागर रोड़ स्थित चामुण्डा कॉलोनी में नाली निर्माण का शुभारम्भ राशि 4.25 लाख से होगा निर्माण
अजमेर 30 सितंबर। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को विधायक कोष से राशि 35.65 लाख रूपये से होने वाले विभिन्न विकास कार्यो का विधिवत शुभारम्भ किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
देवनानी ने वार्ड 04 मोती मार्ग में पवन शर्मा जी के घर के से पूजा स्टूडियों तक विधायक कोष से स्वीकृत राशि 09.00 लाख की लागत होने वाले सड़क निर्माण कार्य का विविधवत शुभारम्भ किया।
इस मौके पर पार्षद ज्ञानचंद सारस्वत, इन्द्रचंद पोखरणा, राजकुमार पोखरणा, हीरालाल, सुनील कोठारी, जयदेव बंजारा, दिनेश गुर्जर, राजेश मोदी, गौरव तातेड़, अभिषेक पोखरणा, आशीष पोखरणा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में विधायक देवनानी ने वार्ड 16 डिग्गी बाजार स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक कमरा व टीन शेड निर्माण कार्य का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। देवनानी ने बताया की यह निर्माण कार्य विधायक कोष से स्वीकृत राशि 10.00 लाख रूपये से करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र में कमरा व टीन शेड का निर्माण होने से चिकित्सालय में आने वाले मरीजों और स्टॉफ को बैठने की सुविधा मिल जायेगी। साथ ही जगह की कमी से मरीजों को होने वाली परेशानी से भी निजात मिल जाएगी।
इसी कड़ी में वार्ड 16 में चांद बावड़ी बालाजी मंदिर वाली गली और नाथ जी बगीची में विधायक कोष से स्वीकृत राशि 12.40 लाख रूपये से नाली व सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर पार्षद भारती श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, हरीश साहनी, बालेश गोहिल, राजेश श्रीवास्तव, जसपाल सिंह बेदी, निक्की जैन, आशा देवी, नीलम देवी, नन्दा जी, लक्ष्मी सांवलिया, योगेश, बाबू भाई, हरीश कुमार, जम्मू भाई, नीता आदि मौजूद रहे।
इसके बाद देवनानी ने फॉयसागर रोड़ स्थित चामुण्डा कॉलोनी में नालियों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने उन्हें कुछ माह पूर्व ही क्षेत्र में नालियों का पक्का निर्माण नही होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर इकठ्ठा हो जाता है जिसके कारण मच्छरों के होने से मौसमी बीमारिया फेल रही थी। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को देखते हुऐ उन्होंने विधायक कोष से राशि 4.25 लाख रूपये स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य गुलाब सिंह रावत, शक्ति सिंह कच्छावा, शमशेर सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, विवेक सिंह रावत, सीताराम शर्मा, योगेश शर्मा, अनिल बंसल, सुनील सिंह राजावत आदि मौजूद रहे।