महिलाओ को वितरित किया खाटू श्याम बाबा का रक्षा-सूत्र

जयपुर I साँगानेर विधानसभा क्षेत्र से पुष्पेंद्र भारद्वाज को विधायक प्रत्याशी का टिकट मिलने की खुशी में विधायक प्रत्याशी की पत्नी कल्पना भारद्वाज ने सपरिवार खाटू श्याम दरबार में ढोक लगाई। इस मौके पर प्रत्याशी विधायक पुष्पेंद्र भारद्वाज व पत्नी कल्पना भारद्वाज ने श्याम बाबा से चुनाव में जीतने का आशीर्वाद लेते हुए साँगानेर विधानसभा क्षेत्र की माताओ व बहिनो की सुरक्षा की प्रार्थना कर महिला की सुरक्षा का प्रण लिया। महिला कॉंग्रेस साँगानेर ब्लॉक मिडिया प्रभारी रीमा गोधा ने बताया कि शुक्रवार को विधायक प्रत्याशी की पत्नी कल्पना भारद्वाज के नेतृत्व में सभी महिला कॉन्ग्रेस पदाधिकारियो को श्याम बाबा का रक्षा-सूत्र वितरित किया गया ताकि चुनाव के दौरान कॉंग्रेस महिला कार्यकर्ताओ पर श्याम बाबा का आशिर्वाद बना रहे। साथ ही साँगानेर विधानसभा क्षेत्र निवासी सभी बहिनो व माताओ के लिये “जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज का महिला सुरक्षा प्रण कार्ड जारी करते हुए उनकी सुरक्षा के लिये खाटू श्याम बाबा का रक्षा सूत्र भी वितरित किया। इस अवसर पर साँगानेर महिला कॉन्ग्रेस ब्लाक अध्यक्ष इंदू शर्मा व मानसरोवर महिला कॉन्ग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कविता सैनी सहित ब्लॉक व वार्ड महिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

error: Content is protected !!