श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर एवम श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर के तत्वावधान में संत सुधासागर कन्या आवासीय महाविद्यालय सांगानेर में शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा एवम संस्कार ग्रहण करने के लिए क्षेत्र में रहने वाली 50 बालिकाओं को सर्द हवाओं से राहत प्रदान कराने के उद्देश्य से स्वेटर (हुडी) समाजसेवी समिति संरक्षक राकेश पालीवाल एवम श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के सहयोग से भेंट किए गए
श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि अधिष्ठिता श्रीमती शीला जी डोडिया के मुख्य आथित्य में समिति की आनंद नगर इकाई अजमेर की अध्यक्ष एवम सांस्कृतिक मंत्री अंजू अजमेरा के संयोजन में सांगानेर स्थित छात्रावास में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी बालिकाओं को सम्मान के साथ यह सेवा दी गई
अधिष्ठिता श्रीमती शीला डोडिया ने अजमेर संभाग के द्वारा धार्मिक एवम सामाजिक सरोकार के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा की
इस अवसर पर मनीष अजमेरा,अंजू अजमेरा,संतोष सिंघी,अचला सिंघी,पाक्षिक अजमेरा सहित संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे
*मनीष पाटनी,अजमेर*