लैब डे पर दिखाया उत्साह

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में आज नो बैग डे गतिविधि के अंतर्गत लेब डे मनाया गया। स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल ने बताया कि प्रार्थना सभा में लेब डे के अंतर्गत लर्निंग बाई डूइंग पर फोकस करते हुए भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला ,जीव विज्ञान प्रयोगशाला, भूगोल प्रयोगशाला , कृषि विज्ञान प्रोगाशाला ओर व्यावसायिक शिक्षा प्रयोगशाला के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विभिन्न चार्ट प्रोजेक्ट मॉडल का प्रदर्शन किया गया । विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में होने वाली गतिविधियों और विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही प्रयोगशाला में करने योग्य कार्य और नहीं करने योग्य कार्य दोनों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया । वोकेशनल लेब के माध्यम से रोजगार उन्मुख शिक्षा पर जोर देने के साथ ही आर एन रावत ने कौशल विकास को आज की आवश्यकता बताते हुए ट्रेड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।प्रधानाचार्य रेखा चौहान ने सभी विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में नियमित प्रायोगिक कार्यों को पूर्ण मनोभाव से करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीमा सोनी , मिनी उबाना , रामेश्वर लाल सहित समस्त स्टाफ साथियों ने अपनी सहभागिता का निर्वहन किया।

error: Content is protected !!