कैरियर परामर्श एवं प्रेरक उन्मुखीकरण कार्यशाला

जमेर कारखाना समूह में मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री विकास आनन्द के निर्देशन में लेवल 01 के नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए दिनांक 21.12.2023 से 27.12.2023 तक कैरियर परामर्श एवं प्रेरक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (कारखाना)श्री रघुवीर सिंह चारण के नेतृत्व में किया गया। उक्त कार्यशाला का आयोजन 02 दिन लोको कारखाना, 02 दिन कैरिज कारखाना एवं 01 दिन विधुत कारखाना के लिए किया गया। जिसमें कुल 614 कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों को उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (का.) श्री रघुवीर सिंह चारण के साथ उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, लोको / कैरिज एवं उप मुख्य बिजली इंजीनियर द्वारा कार्मिको की करियर काउंसलिंग की गई। जिसमें कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले परिलाभों एवं उनके अधिकारों तथा परिवेदनाओं की स्थिति में निराकरण हेतु मैकेनिज्म की जानकारी प्रदान की गई।

error: Content is protected !!