अजमेर 02 जनवरी, कोटडा स्थित श्री अमरापुर सेवाघर वृद्ध आश्रम के आवासियों को ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में आवासियों को नववर्ष के उपलक्ष में आश्रम के वाहन में एक दिवसीय भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया।
अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि आश्रम के सभी आवासियों को पुष्कर सरोवर के झूलेलाल घाट पर पूजा अर्चना की, इसके पश्चात आवासियों ने विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए और उसके बाद झूलेलाल मंदिर के दर्शन किए, सभी आवासियों ने खुशी जाहिर की गई, व्यक्त करते हुए कहा कि पौष के महीने में तीर्थ स्थान पर आना और भगवान के दर्शन करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है।
सचिव शंकर बदलानी ने बताया कि आश्रम में आवासियों को घर जैसा माहौल दिया जा रहा है, उनकी हर सुख सुविधा का ध्यान रखते हुए, प्रत्येक पर्व और त्योहार भी बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं। उनके लिए समय-समय पर आवासियों का मेडिकल भी किया जाता है।