आज दिनांक 29 जनवरी 2024 – सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारी के द्वारा सागर विहार निवासी 90 वर्षीय श्रीमती मनोरमा जैन का उनकी कई सामाजिक कार्यो में निपुणता व असाध्य रोगो का इलाज की सेवाऐं प्रदान करने पर अभिनंदन किया गया।
यह जानकारी देते हुए फादर कॉसमास शेखावत ने बताया कि श्रीमती मनोरमा जैन सरल स्वभावी मृदु भाषी हंसमुख और सामाजिक कार्यों में निपुण जो अपने आप में एक प्रेरणा स्त्रोत है उनके द्वारा निशुल्क कई प्रकार के असाध्य रोगों का इलाज किया जाता है जैसे धरण, मोच, मुराद, आधा सीसी, माता, गले का आ जाना इत्यादि कई ऐसी बिमारियॉं है जिनका ईलाज कही ना होकर इन्हीं के पास है। इनके इस प्रसिद्ध ईलाज से इनका कई जने नानी जी, मामी जी व कई ताई जी कह कर सम्बोधित करता है। किसी भी समय व रात्रि में भी यह रोगो का निवारण करती है। कई बार इनके पास बच्चा रोता हुआ आता है तो वह शीघ्र ही ठीक कर देती हैं। इनकी इसी सेवा को देखते हुए आज सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारी के द्वारा उन्हें शॉल पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इस दौरान निदेशक फादर कॉस्मो शेखावत, सिस्टर अनुषा, मोहम्मद खान साहब, सरदार कश्मीर सिंह, मातादीन शर्मा, प्रकाश जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
भवदीय
(कॉस्मो शेखावत)
निदेशक
मो. 9829332777