श्याम फाग महोत्सव एवं भजन संध्या 24 फरवरी शनिवार को

प्रथम निमन्त्रण आराध्य श्री गणेष जी महाराज को सौपा
आज दिनांक 16 फरवरी 2024 – श्री श्याम सेवा समिति अजमेर के तत्वाधान में दिनांक 24 फरवरी शनिवार को सांय 7ः15 बजे रामनगर स्कूल के बाहर सिने वर्ल्ड के पास आयोजित किया जायेगा इस हेतु कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समिति के सदस्यों के द्वारा निम्नत्रण पत्र दिया जा रहा है जिसमें प्रथम निम्नत्रण आगरा गेट स्थिति आराध्यम श्री गणेष जी महाराज को सौपा गया।
समिति के सदस्य भगवती शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समिति द्वारा निम्नत्रण पत्र दिये जा रहे है जिसमें आज सर्वप्रथम श्री गणेष जी महाराज को निमन्त्रण पत्र सौप कर कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की गई। इसी क्रम में कल दिनांक 17 फरवरी को समिति सदस्य श्री श्याम बाबा से अरदास हेतु खाटू जायेगे। ज्ञात हो की 24 फरवरी शनिवार को होने वाले श्याम फाग महोत्सव एवं भजन संध्या में भावपूर्ण संकीर्तन करने वाली विख्यात निकुंज जी कामरा एवं आरुशि मालिक (दिल्ली)का खुले मंच पर संभवतया अजमेर शहर मे पहला कार्यक्रम है। साथ ही कनिका जी ग्रोवर (नीमच) एवं अखिलेश दादीच् (विजयनगर) धमाल एवं श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में किषन विजयवर्गीय, आषीष जैन, भगवती शर्मा, विनय गोयल, श्यामलाल साहु, राजकुमार गर्ग, मनमोहन पॉण्डे, हर्ष बंसल, अरविन्द गर्ग, योगेष अग्रवाल, संजय लड्डा, सुषील सोनी, प्रवीण अग्रवाल, संदीप मित्तल, अमित जैन, लोकेंद्र खंडेलवाल, कमल लुनावत, पुष्परंजन, राहुल मूंदडा सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। समिति के सभी सदस्यों ने शहर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपिल की है।
भवदीय
(भगवती शर्मा)
मो. 9460933901

error: Content is protected !!