*लायंस क्लब की रीजन कांफ्रेंस सम्पन्न*

*रीजन चेयरमैन एमजेएफ़ लायन देवेंद्र रांका सहित श्रेष्ठ क्लब के सदस्यों को किया सम्मानित*

लायंस क्लब बिजयनगर रॉयल के तत्वावधान में लायंस क्लब रीजन 9 की रीजन कॉन्फ्रेंस देवशिल्पी 2024 का आयोजन रीजन चेयरमैन देवेंद्र रांका द्वारा कोगटा पैराडाइज में किया गया। मुख्य अतिथि लायन द्वारका जालान पुणे तथा विशिष्ट अतिथि लायन दिलीप तोषनीवाल भीलवाड़ा एवं मुख्य वक्ता लायन अनिल नाहर रहे। कार्यक्रम के दौरान वर्ष पर्यंत उत्कृष्ट कार्य करने वाले रीजन 9 के लायन साथियों व क्लबों को सम्मानित किया गया। रीजन कॉन्फ्रेंस देवशिल्पी में लायंस क्लब रॉयल को रीजन में बेस्ट क्लब गोल्ड अवार्ड, बेस्ट कोषाध्यक्ष गोल्ड अवार्ड, पीएसटी एप्रिसिएशन अवार्ड, मेम्बर एप्रिशिशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। रीजन चेयरमैन देवेंद्र शिल्पी रांका को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। क्लब अध्यक्ष विनोद नाहर, सचिव राजेन्द्र पामेचा, कोषाध्यक्ष अभिषेक
पहाड़िया, कार्यक्रम संयोजक शान्तिकुमार चपलोत, कैलाश डूंगरवाल, शांतिलाल छाजेड़, ज्ञानचंद कोठारी, दिलीप मेहता,मूलचंद नाबेडा, सुरेंद्र सिंघवी,अमित सांड,अनिल संचेती,अमित सिसोदिया मौजूद रहे।इस दौरान रीजन कॉन्फ्रेंस में अमित लोढ़ा,नवीन चोपड़ा,अरिहंत बम्ब लियो अक्षत जैन भी मौजूद रहे। लायंस क्लब क्लासिक को रीजन में सर्वाधिक रक्तदान के लिए अवार्ड, परमानेंट प्रोजेक्ट पक्षीशाला का संचालन के लिए, फंड राइजिंग प्रोग्राम के लिए बेस्ट बैनर प्रेजेंटेशन (राम राज्य थीम) के लिए गोल्ड अवार्ड, बेस्ट फोटो प्रेजेंटेशन के लिए गोल्ड अवार्ड के अलावा जॉन चेयरपर्सन लायन संजय महावर, लायन राजेंद्र लोढ़ा, लायन अखिल कोटेचा, लायन गौतम श्री श्रीमाल, लियो क्लासिक अध्यक्ष प्रशांत बड़जात्या को भी व्यक्तिगत सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। लायन अध्यक्ष अरिहंत लोढ़ा को मल्टीपल की पिन लगा कर सम्मानित किया गया। रीजन
कॉन्फ्रेंस में लायंस क्लब बिजयनगर को रीजन में बेस्ट सर्विस एक्टिविटी के लिए गोल्ड अवार्ड, परमानेंट प्रोजेक्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को 365 दिन सुबह शाम निःशुल्क भोजन वितरण व धर्मशाला, जलमंदिर का संचालन करने के लिए गोल्ड अवार्ड, बेस्ट बैनर प्रजेंटेशन (रामलला थीम) के लिए प्लेटिनम अवार्ड, बेस्ट फोटो प्रेजेंटेशन के लिए प्लेटिनम अवार्ड, पर्यावरण प्रोग्राम के लिए प्लेटिनम अवार्ड, क्लब पीएसटी अवार्ड, क्लब सेक्रेटरी लायन विमल कोठारी को रीजन में प्लेटिनम सेक्रेटरी अवार्ड, पूर्व अध्यक्ष लायन राजकुमार बिंदल, लायन सुधीर शर्मा, लायन विमल कोठारी, क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र धनोपिया को भी व्यक्तिगत सहयोग के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र धनोपिया को मल्टीपल की पिन लगा कर सम्मानित किया गया। रीजन चेयरमैन देवेंद्र रांका ने सभी के सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!