नई दिल्ली, मई 2024: भारत की अग्रणी लोन वितरक कंपनी एंड्रोमेडा ने ‘वनएंड्रो’ नामक मोबाइल एप लांच किया है, जिसे ऋण लेने और वितरण की प्रक्रिया को सुचारु करने के लिए तैयार किया गया है। प्लेस्टोर पर उपलब्ध यह एप भारत में फैले हजारों एजेंटों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वालों से जोड़ने का काम करता है।
वर्ष 1991 में श्री वी स्वामीनाथन द्वारा स्थापित एंड्रोमेडा सिटीबैंक के सेल्स एसोसिएट से भारत के सबसे बड़े ऋण वितरक तक की गौरवपूर्ण यात्रा तय कर चुकी है। होम लोन, प्रॉपर्टी पर लोन, पर्सनल लोन और बिजनेस लोन में महारत प्राप्त एंड्रोमेडा महत्वाकांक्षी विस्तार योजना के साथ 1000 से ज्यादा कस्बों और शहरों में वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी ने विभिन्न श्रेणियों को मिलकर 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन वितरित कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया था।
लांच पर टिप्पणी करते हुए एंड्रोमेडा सेल्स एंड डिस्ट्रीब्युशन के को-सीईओ श्री राऊल कपूर ने कहा, “वनएंड्रो की शुरुआत एंड्रोमेडा और भारत में वित्तीय सेवा इंडस्ट्री के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पल है। यह अनौखा प्लेटफार्म न केवल हमें इस वित्तीय वर्ष (2024-25) में 1 लाख करोड़ रुपये वार्षिक लोन वितरण के लक्ष्य तक पहुंचाने में मददगार रहेगा, बल्कि देश की वित्तीय सेवा इंडस्ट्री में अंतिम छोर तक सेवा प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी के तौर पर हमारी स्थिति को मजबूत करेगा।”
वन एंड्रो मोबाइल एप इस्तेमाल करने वाले के अनुभव को बेहतरीन और सुगम बनाने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराता है। एजेंट और कर्मचारी बड़ी आसानी से स्वयं का ब्यौरा डिजिटली पंजीकृत कर सकते हैं, जो उनको देशभर में फैले विस्तृत एजेंट नेटवर्क से जोड़कर उनके बिजनेस की पहुँच को बड़ा बनाता है।
एप कई तरह के वित्तीय प्रोडक्टों तक पहुंच सुनिश्चित करता है, जिनमें कई तरह लोन शामिल हैं, और रियल एस्टेट, सिक्योरिटीज पर लोन और बीमा को भी शामिल करने की योजना है। साथ ही एप से 27 उधारदाता (लेंडर्स) जुड़े हुए हैं, जो डिजिटल एपीआई के माध्यम से तुरंत डाटा एंट्री, स्वीकृति और संवितरण आदि सुविधाएं प्राप्त करते हैं।
एक खास तौर से तैयार ट्रेनिंग सेंटर इस्तेमाल करने वालों की प्रोडक्ट की जानकारी बढ़ाने और ग्राहकों को और भी वित्तीय प्रोडक्ट बेचने के लिए सशक्त बनाता है। इक्यूफैक्स के साथ इंटीग्रेशन पहले ही हो चुका है, और सिबिल भी जल्द ही उपलब्ध होगा, जो कि सीधे एप से ग्राहकों की क्रेडिट रिपोर्ट तक आसान पहुँच सुनिश्चित करता है।
लॉग-इन पर विस्तृत एमआईएस रिपोर्टें, कॉल्स और दूसरी गतिविधियां उत्पादकता बढ़ाने के लिए गहन जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, वहीं डाटा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस्तेमाल करने वालों के डाटा, लॉग-इन और संवितरणों की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
राऊल कपूर ने आगे कहा, “तीन दर्शक की विरासत के साथ एंड्रोमेडा वित्तीय सेवा क्षेत्र में नवीनता और उत्कृष्ठता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के प्रति अनवरत समर्पण और वनएंड्रो एप के जरिए हम ग्राहकों और साझीदारों दोनों को सामान रूप से सशक्त करना चाहते हैं, जिसके तहत उनकी बदलती जरूरतों के हिसाब से खास तौर पर तैयार वित्तीय समाधानों तक पहुँच सुनिश्चित कराई है।”