अजमेर जिले ने राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में लिया भाग

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट यूनिट लीडर व अजमेर जिला दल प्रभारी रामदेव कालेल के नेतृत्व में राज्य स्तर पर तमन्ना चौधरी, अंकिता ,आरव , आरती चार विद्यार्थियों ने अजमेर जिले का प्रतिनिधित्व जयपुर में किया। आर एन रावत ने बताया की राजस्थान के 231 विधार्थियो ने उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर ,राजा पार्क जयपुर में दिनांक 10 जून से 12 जून 2024 को अपने माडल का प्रदर्शन किया । अजमेर के चार बाल वैज्ञानिकों ने अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया साथ ही उन्हें भौतिक विज्ञान , कंप्यूटर विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान,कृषि ,जीवन रक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों को जानने का मौका मिला।

error: Content is protected !!