सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI), भारत सरकार 16 से 30 जून, 2024 के दौरान अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से देश भर में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय, नैशनल सैंपल सर्वे ऑफिस, अजमेर, द्वारा स्वच्छता के प्रति जन भागीदारी बढाने के लिए आज दिनांक 19.06.2024 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के अनुसार किसी भी कार्य के लिए अन्य व्यक्तिओं को प्रेरित करने से पूर्व हमें स्वयं उसका अनुपालन करना चाहिए। इसी विचार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय कार्यालय अजमेर एवं उप क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर/ जोधपुर के लगभग 125 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल, कार्यालय परिसर एवं इसके बाहरी प्रांगण में सघन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यालय प्रांगण और बाहरी क्षेत्र में लगे पोधों एवं पेड़ों की भी आवश्यकतानुसार रखरखाव किया गया।
स्वच्छता पखवाड़े के दौरान इस कार्यालय द्वारा किये गए विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में आज बी.के.कॉल नगर, अजमेर स्थित पार्क में गहन सफाई अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 02 ट्राली कचरा एकत्र किया गया | इस अभियान में कार्यालय कर्मियों एवं स्थानीय निवासियों सहित लगभग 70 लोग शामिल थे | सफाई अभियान के पश्चात् एकत्र कचरा को नगर निगम के माध्यम से निस्तारित कराया गया |
कार्यालय द्वारा सांख्यिकी मंत्रालय के स्वच्छता अभियान में आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक ऑनलाइन गूगल फॉर्म तैयार कर शपथ भी दिलाई गई जिसमें सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट भी जारी किया गया |
एकल उपयोग प्लास्टिक (single use plastic) का त्याग करने, गीले ओर सूखे कचरे को अलग अलग एकत्र करने, सार्वजनिक स्थल एवं आसपास सफाई रखने और अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के हरिभाऊ उपाध्याय नगर में लगभग 80 लोगों को शपथ दिलाई गयी ताकि पर्यावरण, जीवों व अपने ग्रह को सुरक्षित रखा जा सके । इसके साथ ही जूट के थेलों का वितरण भी किया गया।
इसके अतिरिक्त जोधपुर उप क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जम्बेश्वरी पार्क, मधुबन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जोधपुर में सफाई की गई एवं वहां लगे पोधों एवं पेड़ों का आवश्यकतानुसार रखरखाव किया गया।
(श्री राम निवास मीना)
उप निदेशक