राज्य सरकार द्वारा राज्य में नवगठित 17 ज़िलों व 3 संभाग मुख्यालयों के प्रशासनिक द्ष्टिगत क्षेत्राधिकार, सुचारू संचालन, प्रशासनिक आवश्यकता, वित्तीय संसाधनों की वित्तीय उपलब्धता आदि के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समीक्षा करने हेतु उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष डा ललित के पंवार के आज अजमेर दौरे के दौरान मुलाक़ात हुई। उन्होंने बताया कि आज ही राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। इस समिति में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह सदस्य होंगे एवं प्रमुख शासन सचिव राजस्व सदस्य सचिव होंगे ।
यह समिति मंत्रीमंडलीय उप समिति का सहयोग करेगी। इस समिति के संयोजक उप मुख्यमंत्री डा. प्रेमचन्द बैरवा हैं ।
प्यारे मोहन त्रिपाठी
संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क (रि)