आईसेक्ट संस्था द्वारा रोजगार मेला आयोजित
अजमेर:राजस्थान में संचालित व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत सर्विस प्रोवाईडर आईसेक्ट संस्था द्वारा अजमेर जिले के व्यावसायिक शिक्षा में कक्षा 12 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए दिनांक 19-जुलाई-2024 (शुक्रवार) को रोजगार मेले का आयोजन समग्र शिक्षा आभियान के निर्देशअनुसार राजकीय केंद्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरानी मंडी अजमेर में किया गया।
समसा अधिकारी नवीन सागर सोनी एवम निहाल चंद सांखला ने बताया की रोजगार मेले में विभिन्न जॉब रोल में आईटी, रीटेल एवम अन्य विषयों के 180 विद्यार्थी एवम 10 से अधिक कंपनियों के ने पंजीकरण कराया।
प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर मनीष सैन ने बताया कि आयोजित रोजगार मेले में 100 विद्यार्थियों का चयन किया गया है इस दौरान 40 विद्यार्थियों को हाथो हाथ 10 से 20 हजार प्रतिमाह जॉब ऑफर लेटर दिया गया जिसको पाकर विधार्थीयों के चहरे खिल उठे।
सिनियर प्लेसमेंट कोर्डिनेटर संदीप शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में अजमेर जिले के आईसेक्ट संस्था को आवंटित 27 विद्यालयों के छात्र- छात्राएं एवम अन्य स्किल्स ट्रेनिंग प्राप्त आशार्थी शामिल हुए।
इस दौरान प्रशिक्षक दीपक वैष्णव , कौशल सुईवाल, कृष्णकांत, बलदेव सिंह, तरुण जादम नेहा भाटी, नीलम शर्मा, अभिषेक, हिमांशु भाटी, कोमल बसिटा, सुरैया अख्तर अभिजीत चौहान का विशेष योगदान रहा।
अंत में प्रधानाचार्या कविता अजवानी ने सभी विधार्थी एवम आयोजको को व्यवसायिक शिक्षा का महत्त्व बताकर धन्यवाद ज्ञापित किया। आर एन रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाए प्रेषित करी।