नवनियुक्त राजस्व अधिकारी नीलू गुर्जर का महापौर व पार्षदो ने किया बुके देकर स्वागत व अभिनन्दन
आज दिनांक 10 जनवरी – नगर निगम अजमेर में नव नियुक्ति राजस्व अधिकारी माननीया नीलू गर्जर का नगर निगम महापौर श्रीमती बृजलता हाड़ा व पार्षदणगणों ने बुकें भेंट कर अभिनन्दन व स्वागत किया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद पिंकी बालोटिया ने बताया कि आज नगर निगम अजमेर में नव नियुक्त राजस्व अधिकारी के पद पर नीलू गुर्जर ने अपना पदभार संभाला जिस पर महापौर श्रीमती बृजलता हाड़ा व पार्षदों ने उन्हें बुके भेंट कर बधाई प्रेषित की व उनका अभिनंदन किया।
स्वागत करने वालों पार्षद श्याम प्रजापति, चंद्रशेखर बालोेटिया, पिंकी बालोटिया, काजल यादव, रणजीत सिंह, अंजलि दाजा, हितेष्वरी टॉक, हेमंत सांखला, रजनीश चौहान, मनीष भडाना, हेमलता बंसल आदि उपस्थित रहे।
भवदीय
(चन्द्रषेखर बालोटिया)
पूर्व पार्षद
मो. 9928636134