नवचेतना प्रशिक्षण शिविर संपन्न

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के व्याख्याता रामदेव कालेल ने राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रभाग अजमेर में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशीली दवाओं के उपयोग की संवेदनशीलता को शीघ्र पहचान करके निवारक कार्यवाही हेतु नव चेतना मॉड्यूल का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।आई टी सेल प्रभारी रविन्द्र कुमार शर्मा व आर एस सी ई आर टी प्रशिक्षण प्रभारी द्वारा आज प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । आर एन रावत ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य ,पोषण ,शारीरिक शिक्षा ,बेहतर सेहत के लिए मादक पदार्थों के सेवन के प्रति सतर्कता अति आवश्यक है। प्रशिक्षण 8 से 10 जनवरी 2025 तक संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!