संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस को मुंबई के योगी सभागार दादर ईस्ट में महावीरायतन फाउंडेशन एवं सकल जैन समाज मुंबई के तत्वाधान में बड़े आयोजन के रूप में मनाया गया
आयोजित इस कार्यक्रम में अजमेर के जैन भजन गायक संदीप बोहरा ने मंच संचालन के साथ गुरु विद्यासागर जी महाराज पर भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी आयोजित इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण मुंबई जैन समाज उपस्थित हुआ इस कार्यक्रम में विशेष सामाजिक योगदान के लिए राज्यपाल हरी भाऊ बागड़े ने संदीप बोहरा को प्रतीक चिन्ह देकर उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया
इसके अलावा आयोजन में कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र राज पुरोहित पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रदीप जैन आदित्य एवं फ़िल्म जगत से पद्मश्री मनोज जोशी ,नितिन देसाई एवं फिल्म डायरेक्टर के सी बोकाडिया मुंबई खंडेलवाल जैन समाज के अध्यक्ष के सी जैन उद्योग पति तरुण काला महावीररायतन फाउंडेशन के देवेन्द्र ब्रह्मचारी मुनि श्री प्रमाण सागर जी संघ से अशोक भैया जी भी उपस्थित रहे
