बंधुआ मजदूरी संविधान के लिए कलंक है: एडीजे महेन्द्र कुमार

बंधुआ मजदूरी एवं मानव तस्करी के विरू़द्ध कार्यशाला में ली शपथ
दिनांक 28 फरवरी 2025: अजमेर: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं इन्टनेशनल जस्टिस मिशन के द्वारा संस्था परिसर चाचियावास में बंधुआ मजदूरी एवं मानव तस्करी विषय पर संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया।
बंधुआ मजदूरी, बंधुआ बाल मजदूरी एवं मानव तस्करी के प्रति जागरूकता एवं रोकथाम हेतु आयोजित इस कार्यशाला का उद्धाटन श्री महेन्द्र कुमार ढाबी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर, सिकाउ सेल प्रभारी एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नेमीचन्द, संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक, बाल सम्पेक्षण गृह अधीक्षक अभीषेक गुजराती बालिका गृह अधीक्षक रेखा मेघवाल, आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीजे श्री महेन्द्र कुमार ढाबी ने कहा कि आज के युग में भी बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी जैसी घटनाएं विकासशील भारत के और संविधान के लिए बहुत बड़ा कलंक है। हम सभी को इस विषय में साझा प्रयास करके इसकी जागरूकता और रोकथाम के लिए प्रयास करना चाहिए।
उप पुलिस अधीक्षक श्री नेमीचन्द ने बंधुआ मजदूरी एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए बने कानूनों के बारें में विस्तार से जानकारी देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मानवीय पहलूओं का विशेष ध्यान रखने के लिए के लिए प्रेरित किया। संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि कार्यशाला में संस्था द्वारा संचालित एक्सेस टू जस्टिस परियोजना की अजमेर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, चुरू, झुन्झुनु आदि जिलों की टीम के साथ अजमेर जिले में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में कार्यरत विभागों मानव तस्करी विरोधि ईकाई, जिला बाल संरक्षण ईकाई, लेबर डिपार्टमेन्ट एवं विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यशाला के नॉलेज पार्टनर इन्टरनेशनल जस्टिस मिशन टीम ने बंधुआ मजदूरी एवं मानव तस्करी विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बंधुआ मजदूरी क्या है, बंधुआ मजदूर की पहचान कैसे की जा सकती है, सूचना कहॉ दी जा सकती है, रेस्क्यू के लिए मानक संचालन प्रक्रिया और बंधुआ मजदूरी उन्मुलन अधिनियम 1976 तथा मानव तस्करी के माध्यम से बच्चों के साथ-साथ बड़ों के शोषण को रोकथाम के लिए चर्चा करते हुए बताया कि इस अधिनियम के तहत प्रत्येक अपराध संज्ञेय एवं जमानतीय है।
कार्यशाला का संचालन उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति ने किया तथा संस्था के अनुराग सक्सेना, दीपक जोरम, गरिमा राठौड़, रूकैया बानो, अमित कुमार, चेतना शर्मा, विक्रान्त बोयत आदि ने सहयोग।
                                            (राकेश कुमार कौशिक)
                                                  निदेशक
                                              मो. 9829140992
error: Content is protected !!