अजमेर । राजस्थान एनएसयूआई द्वारा “नशा छोड़ो जीवन जोड़ो” जागरूकता अभियान के तहत निकल जा रही साइकिल रैली का आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के सामने भव्य स्वागत किया गया !
पीसीसी सदस्य रलावता ने रैली का नेतृत्व कर रहे राजस्थान एन एस यु आई के अध्यक्ष विनोद जाखड़ का माला एवं साफा पहनकर स्वागत किया! साइकिल रैली का पुष्प वर्षा कर जलपान दिया । इस अवसर पर रलावता ने साइकिल चलाकर एन एस यु आई की मुहिम का समर्थन किया।
इस अवसर पर छात्र नेता शिव प्रकाश गुर्जर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मामराज सेन चिकित्सा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता अब्दुल रशीद शक्ति सिंह रलावता राजेंद्र वर्मा पप्पू कुरैशी राजवीर सिंह मोहम्मद दिलशाद जावेद खान अहमद हुसैन मुकेश सिंह राठौड़ शंकर गुर्जर चंद्र प्रकाश शर्मा आजाद लखन योगेश जाटोलिया संपत कोठारी ऋषि घारू दुर्गा सिंह राठौड़ भारत सिंह समीर भटनागर अकरम खान पप्पू इलाहाबादी गीता गुर्जर हनीफ अंसारी अशोक सुकरिया प्रमोद भाटी सुमेर सिंह शाहाबाज खान अकरम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।